महासमुंद : पी.ए.टी./पी.व्ही.टी. की प्रवेश परीक्षा रविवार 05 जून को, सहायक आयुक्त एस.आर. कुर्रे नोडल अधिकारी नियुक्त
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा पी.ए.टी./पी.व्ही.टी. 2022 की प्रवेश परीक्षा रविवार 05 जून को प्रातः 09ः00 बजे से दोपहर 12ः15 बजे तक जिला मुख्यालय में निर्धारित पांच परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होगी। कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर ने परीक्षा के सुचारू एवं निर्विघ्न रूप से संचालन के लिए आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त एस.आर. कुर्रे को सम्पूर्ण परीक्षा अवधि के लिए संपूर्ण परीक्षा कार्य सम्पादन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
इसी प्रकार परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए परिवहन अधिकारी, पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। इनमें ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के सहायक अभियंता राघवेन्द्र बहादुर सिंह को परीक्षा केन्द्र 2301 शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय मचेवा के लिए, परियोजना अधिकारी एस. लकड़ा को परीक्षा केन्द्र 2302 शासकीय माता कर्मा कन्या महाविद्यालय मचेवा के लिए, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखंड के अनुविभागीय अधिकारी एम.के. ठाकुर को परीक्षा केन्द्र 2303 महर्षि विद्या मंदिर मचेवा महासमुंद के लिए, कृषि विभाग के उप संचालक अमित कुमार मोहंती को परीक्षा केन्द्र 2304 शासकीय पॉलिटेक्निक बरोंडा बाजार महासमुंद एवं जिला शिक्षा अधिकारी एस. चंद्रसेन को परीक्षा केन्द्र 2305 जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) महासमुंद के लिए परिवहन अधिकारी, पर्यवेक्षक नियुक्त नियुक्त किया गया है। इसी तरह तीन सदस्यीय उड़नदस्ता दल का गठन किया है। इनमें तहसीलदार प्रेमूलाल साहू, व्याख्याता प्रमोद कुमार कन्नौजे एवं सहायक कार्यक्रम समन्वयक डी.एन. जांगड़े को परीक्षा केन्द्रों के लिए उड़नदस्ता नियुक्त किया गया है।