महासमुंद : जिले के 17 जरूरतमंद लोगों के लिए स्वेच्छानुदान रा... - CG Sandesh

महासमुंद : जिले के 17 जरूरतमंद लोगों के लिए स्वेच्छानुदान राशि स्वीकृत

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने स्वेच्छानुदान मद से जिले के 17 जरूरतमंद लोगों के लिए राशि स्वीकृत किए है। इनमें जिला मुख्यालय महासमुंद के गंजपारा निवासी रवि सिंह ठाकुर के लिए, दलदली रोड भवानी मंदिर महासमंुद निवासी  राजेश्वरी राजपूत, कुम्हारपारा की भान साहू, क्लबपारा पंचशील वार्ड की  यमुना वर्मा, ग्राम मचेवा निवासी  पवन कुमारी देवांगन, ग्राम परसदा निवासी मोनिका चंद्राकर, ग्राम बनपचरी के निमेश्वर चंद्राकर एवं वार्ड क्रमांक 08 तुमगांव निवासी गुंजा बाॅधे के लिए राशि स्वीकृत किए है।

इसी प्रकार सरायपाली विकासखण्ड के अंतर्गत बिरेन्द्र नगर सरायपाली निवासी परमजीत कौर, ग्राम बेलटिकरी की रजनी तांडी, ग्राम हुडाड़खार के मोतीचरण, ग्राम कलेण्डा निवासी पल्लव प्रधान, ग्राम गुठानीपाली के नरेश प्रधान एवं ग्राम अंतरला के यशवंत कुमार राणा के लिए, बागबाहरा विकासखण्ड के ग्राम बोईरगांव निवासी प्रमिला बाई यादव एवं ग्राम लुकूपाली कोमाखान निवासी संतोष जैन तथा पिथौरा विकासखण्ड के ग्राम लहरौद निवासी कु. भारती नेताम के लिए राशि स्वीकृत किए है।

संबंधित हितग्राहियों को स्वीकृत राशि प्राप्त करने के लिए मतदाता फोटो परिचय पत्र, बैंक पासबुक, आधार कार्ड, राशन कार्ड, स्वयं की दो फोटो एवं अन्य दस्तावेज के साथ संबंधित क्षेत्र के तहसील कार्यालय में तहसीलदार के पास जमा करना होगा। ताकि स्वीकृत राशि का भुगतान आरटीजीएस के माध्यम से किया जा सके।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें