महासमुंद : स्वरोजगार स्थापित करने के लिए अनुसूचित जनजाति वर्ग के आवेदकों से 10 जून तक आवेदन आमंत्रित
जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति महासमुंद द्वारा वर्ष 2022-23 के लिए जिले के अनुसूचित जनजाति वर्ग के इच्छुक आवेदकों से स्वरोजगार स्थापित करने के लिए निर्धारित प्रारूप में 10 जून 2022 तक आवेदन आमंत्रित किए गए है।
जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि जिले के अनुसूचित जनजाति वर्गों के आवेदकों के लिए आदिवासी महिला सशक्तिकरण इकाई लागत दो लाख के लिए, स्मॉल बिजनेस इकाई लागत एक लाख के लिए, स्मॉल बिजनेस इकाई लागत दो लाख के लिए, स्मॉल बिजनेस इकाई लागत तीन लाख के लिए, टर्म लोन इकाई लागत तीन लाख के लिए, टर्म लोन उद्योग क्षेत्र के लिए इकाई लागत पांच लाख के लिए, टर्म लोन योजना कृषि क्षेत्र में इकाई लागत पांच लाख के लिए, स्व सहायता समूह के लिए माइक्रो क्रेडिट योजना कृषि क्षेत्र में इकाई लागत पांच लाख के लिए एवं स्व सहायता समूह के लिए माइक्रोक्रेडिट योजना सेवा क्षेत्र में इकाई लागत पांच लाख रुपए हेतु 01-01 इकाई के लिए लक्ष्य प्राप्त हुए।
उन्होंने बताया कि हितग्राहियों से आवेदन प्राप्त होने पर पात्रतानुसार चयन समिति की बैठक के उपरांत चयनित आवेदकों को ऋण वितरण संबंधी आगे की कार्रवाई किया जाएगा। आवेदकों की पात्रता एवं शर्तों की जानकारी देते हुए बताया कि आवेदक अनुसूचित जनजाति वर्ग का सदस्य हो एवं जिले का मूल निवासी हो। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के आवेदकों की वार्षिक आय तीन लाख रुपए तक होनी चाहिए तथा उसकी आयु 18 से 50 वर्ष के बीच हो। आय वित्तीय वर्ष 2022-23, जाति, निवास प्रमाण पत्र सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किया गया हो। आवेदक को इस आशय का शपथ पत्र देना होगा कि पूर्व में वे किसी भी बैंक व शासकीय योजनाओं में ऋण अथवा अनुदान का लाभ न लिया हो।
आवेदक स्वयं का पासपोर्ट आकार का फोटो, जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, मतदाता कार्ड, बैंक खाता पासबुक, शैक्षणिक योग्यता, राशन कार्ड एवं प्रोजेक्ट रिपोर्ट व ऋण राशि के दोगुने मूल्य का जमानत हेतु जमीन का बी-1, नक्शा, खसरा, सीफार्म एवं सर्च रिपोर्ट तथा शासकीय नौकरी वाले का वर्तमान समय के तीन माह का वेतन पर्ची (पे स्लीप) और विभाग का अनापत्ति प्रमाण पत्र सहित सभी दस्तावेजों के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति महासमुंद में उपस्थित होकर 10 जून 2022 शाम 5ः00 बजे तक अपना आवेदन कार्यालयीन समय में जमा कर सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए कार्यालय जिला अंत्यावसायी महासमुंद के टेलीफोन नं. 07723-224782 में संपर्क किया जा सकता है।