महासमुंद : राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत 02 जून को निःशुल्क जाॅच एवं उपचार शिविर
जाॅच उपरांत बच्चों के हृदय रोग से ग्रसित पाए जाने पर उनका निःशुल्क ईलाज एनएचएमएमआई हॉस्पिटल रायपुर में किया जाएगा। अन्य रोग से ग्रसित बच्चों की जाॅच एवं उपचार शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा की जाएगी। एनएचएमएमआई हॉस्पिटल रायपुर से शिशु एवं बाल हृदय रोग विशेषज्ञ डाॅ. किन्जल बक्शी अपनी सेवाएं दंेगे। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय से विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। जिसमें एम.डी. मेडिसिन, सर्जन, शिशु रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, नाक,कान,गला रोग विशेषज्ञ, त्वचा रोग विशेषज्ञ, दंत चिकित्सक एवं फिजियोथेरेपिस्ट अपनी सेवाएं देगें। इस शिविर में एनआरसी में भर्ती बच्चों की जाॅच एवं विगत 06 माह में एनआरसी में भर्ती रहे बच्चों की जाॅच एवं उपचार किया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एस.आर. बंजारे ने बताया कि बच्चों को विकासखण्ड स्तर से चिरायु दलों द्वारा वाहनों के माध्यम से चिकित्सा महाविद्यालय लाया जाएगा। बच्चों के भोजन एवं पीने की पानी की व्यवस्था विभाग द्वारा की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि, चिरायु दल द्वारा चिन्हांकित बच्चों को शिविर में लाने का आग्रह किया है।