महासमुंद : कलेक्टर ने दिव्यांग उमेन्द्र कमार को व्हीलचेयर प्रदान किया
महासमुंद विकासखण्ड के ग्राम अमलोर निवासी दिव्यांग उमेन्द्र कमार को निलेशकुमार क्षीरसागर एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस. आलोक ने कलेक्ट्रेट परिसर में उन्हें कलेक्टर जनदर्शन के उपरांत व्हील चेयर सौंपी।
कलेक्टर ने उनसे चर्चा कर उनके स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी ली। कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को गुरूवार 02 जून को शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय सम्बद्ध चिकित्सालय महासमुन्द में 0 से 18 वर्ष के विभिन्न श्रेणी के चिन्हांकित बच्चों का निःशुल्क जाॅच एवं उपचार के लिए आयोजित शिविर में लाकर उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराने और दिव्यांग उमेन्द्र कमार का मेडिकल सर्टिफिकेट बनाने, संबंधित अधिकारियों को उन्हें पात्रतानुसार बहुविकलांग विद्यालय में भर्ती कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एस.आर. बंजारे, समाज कल्याण विभाग के प्रभारी उप संचालक विजय सिन्हा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।