महासमुंद : कलेक्टर जनदर्शन में 54 आवेदन मिले, कलेक्टर ने जनद... - CG Sandesh

महासमुंद : कलेक्टर जनदर्शन में 54 आवेदन मिले, कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की मांग एवं समस्याएं

महासमुंद : कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के दूर-दराज से पहुंचे आमजनों की समस्याओं एवं मागों को गंभीरतापूर्वक सुनी और नियमानुसार त्वरित निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जनदर्शन कार्यक्रम में पिथौरा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत ढाबाखार के सरपंच ने आश्रित ग्राम भैरोपुर के शासकीय प्राथमिक शाला के लिए अतिरिक्त कक्ष निर्माण करवाने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 119 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। इस स्कूल से प्रतिवर्ष जवाहर नवोदय विद्यालय, केन्द्रीय विद्यालय में अध्ययन के लिए विद्यार्थियों का चयन होता है। कलेक्टर ने वहां के सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों की सराहना करते हुए कहा कि उनके लगन से यह सम्भव हो पा रहा है। उन्होंने बताया कि भैरोपुर विद्यालय के लिए खनिज न्यास निधि के अंतर्गत अतिरिक्त कक्ष की स्वीकृति दी जा चुकी है।

इसी तरह महासमुंद विकासखंड के ग्राम खरोरा निवासी दिव्यांग उसत राम ने वृद्धावस्था पेंशन वर्ष 2019 से नहीं मिलने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व उन्हें वृद्धावस्था पेंशन उनके खातें में नियमित रूप से आ रहा था। इस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। ग्राम लाफिनखुर्द के दशरथ पुरैना ने स्वयं की इलाज के लिए आर्थिक सहायता राशि दी जाने, बरबसपुर के मनोज कुमार चंद्राकर ने रेत के अवैध उत्खनन पर रोक लगाने का अनुरोध किया। इस पर कलेक्टर ने जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम में पेयजल, आर्थिक सहायता, आरबीसी 6-4, प्रधानमंत्री आवास, पानी की समस्या, सहायता राशि सहित अलग-अलग योजनाओं के कार्यों के भुगतान संबंधी, पटवारी शिकायत, प्रधानमंत्री आवास योजना, वनाधिकार पट्टा, भूमि बंटवारा और दिव्यांगों ने ट्राई साइकिल आदि संबंधित समस्याओं के आवेदन प्राप्त हुए। जनदर्शन में कुल 54 आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस. आलोक, अपर कलेक्टर ओ.पी. कोसरिया, डाॅ. नेहा कपूर, संयुक्त कलेक्टर राकेश कुमार गोलछा, एसडीएम भागवत जायसवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें