प्यारे हाथी के कुचलने से महिला की मौत
सीतापुर वन परीक्षेत्र जंगल में हाथी के कुचलने से एक महिला की मौत हो गयी. घटना प्रतापपुर के ग्राम पंचायत सिंघरा की है. बताया जा रहा है कि इन्द्रमनिया अपनी बेटी व दो अन्य महिलाओं के साथ शाम को जंगल गई थी, जहां अचानक प्यारे हाथी निकल आया, बेटी व अन्य ने तो भागकर अपनी जान बचा ली लेकिन वह प्यारे के चपेट में आ गई और प्यारे ने पटककर उसकी जान ले ली. बताया जा रहा है कि घटनास्थल बांकी नदी के किनारे है और वहीं पास में पूल का निर्माण भी हो रहा है. जानकारी मिलने के बाद गांव में हड़कम्प मच गया और बडी संख्या में ग्रामीन मौके पर पहुंच गए और शव को उठाकर गांव ले आये. मिली जानकारी के अनुसार वन अमला भी मौके पर पहुंच गया था.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें