महासमुंद : अश्लील मैसेज कर लड़की को किया परेशान, अपराध दर्ज - CG Sandesh

महासमुंद : अश्लील मैसेज कर लड़की को किया परेशान, अपराध दर्ज

महासमुंद की वार्ड नंबर 04 की एक महिला ने अज्ञात व्यक्ति पर मोबाईल से फोन करने व अश्लील मैसेज कर परेशान करने की शिकायत की है.

महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति और वो काम करने बाहर जाते हैं. इस दौरान उनके 15 वर्ष की बेटी घर पर रहती है. जिसके लिए उन्होंने घर मे एक पुराना जियो सेट लिये रखे है. जिसमे महिला की बेटी के साथ पढने वाली सहेली के भाई हूं करके एक व्यक्ति द्वारा फोन किया जाता था.  इस बात की जानकारी उक्त लड़की ने अपनी माँ को दी.

जिसपर महिला ने उक्त व्यक्ति को फोन लगाकर चिल्लाई. जिसके बाद उसे पंद्रह दिन से किसी प्रकार का फोन नही आया, और फिर  29 मई  को एक अज्ञात नंबर से 53 से 55 बार फोन आया.

महिला ने बताया कि उस अज्ञात नंबर से उसे लगातार फोन आता रहा, और जब उनके द्वारा फोन नही उठाया गया तो उस अज्ञात नंबर द्वारा 3 से 4 अश्लील मैसेज टेक्स भी भेजा गया.

मामले की शिकायत पर पुलिस अज्ञात के विरुद्ध धारा 507-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें