छत्तीसगढ़ : मशहूर कंपनी सिंप्लेक्स में लगी भीषण आग, करोड़ों का सामान जलकर खाक
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की सिंप्लेक्स कंपनी में मंगलवार की रात भीषण आग लग गयी. मिली जानकारी के अनुसार भिलाई स्थित सिंप्लेक्स कंपनी में मंगलवार देर रात तकरीबन 2.30 बजे के आग लग गई. घटना की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और करीबन चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. आगजनी से करीबन 3 करोड़ रुपए के सामान के खाक होने का अनुमान लगाया गया है.
देश-प्रदेश की मशहूर कंपनी सिंप्लेक्स में लगी आग को बुझाने के लिए 13 अग्निशमन कर्मियों की टीम ने जी-जान लगाया. अग्निशमन कर्मियों में एफ प्रवीण बारा, नागेश मारकंडे, पराग भोसले, धर्मेंद्र बंजारे, महेंद्र चंदेल, प्रवीण सिन्हा, धनु यादव, घनश्याम यादव, नगर सैनिक शारदा प्रसाद, हीरामन, राजू लाल, राजेश डीवहार शामिले थे. आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.