ब्रेकिंग : BSP में बड़ा धमाका, जिंदा जलने से एक श्रमिक की मौत... - CG Sandesh

ब्रेकिंग : BSP में बड़ा धमाका, जिंदा जलने से एक श्रमिक की मौत, एक की हालत गंभीर

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के फर्नेस 7 स्थित स्लैग ग्रेलुलेशन प्लांट में ब्लास्ट (blast in granulation plant) के कारण काम कर रहे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यहां पर बंकर के नीचे बिल्डिंग का काम चल रहा था, उसी समय वहां आग लग गई। इस हादसे में परमेश्वर सीका (25 वर्ष) के 90 फीसद झुलस जाने की जानकारी मिल रही हैं।

डॉक्टर्स ने बताया है कि सीका की हालत नाज़ुक है। वही बंकर के नीचे फंसे राहुल उपाध्याय (30) की मौत हो गई है। दोनों ही ठेका श्रमिक है। जो प्रगति इंजीनियरिंग के लिए यहां पर काम करते थे। घायल परमेश्वर को सेक्टर 9 अस्पताल के बर्न यूनिट में भर्ती किया गया है। जहां पर इलाज किया जा रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही भिलाई इस्पात संयंत्र के वरिष्ठ अधिकारी स्थल पर पहुंच गए हैं। फायर ब्रिगेड को भी रवाना कर दिया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें