सरायपाली : बड़ा खुलासा, पंचायत चुनाव में अपने पक्ष में वोट नहीं देने की बात को लेकर आरोपी करता था प्रताड़ित, क्षुब्ध होकर व्यक्ति ने की आत्महत्या
सरायपाली थाना क्षेत्र के सेमलिया में 2 फरवरी 2020 को एक व्यक्ति की पानी में डूबने से मौत हो गयी थी. व्यक्ति की हत्या की गई है या उसने आत्महत्या की है इसकी पुष्टि नहीं हो पायी थी. अब 2 साल बाद इस घटना का खुलासा हुआ है.
मिली
जानकारी के अनुसार पंचायत चुनाव के बाद आरोपी नवीन बढाई ने अपने पक्ष में वोट नहीं
देने की बात बोलकर पंचायत में बैठक कर दण्डित करना है कहकर रूद्रमणी राणा को प्रताड़ित
किया था, जिससे रूद्रमणी ने क्षुब्ध होकर आत्महत्या कर ली.
रूद्रमणी ने सुसाइड नोट भी लिखा था. सुसाइड नोट का परीक्षण हस्तलिपि विशेषज्ञ से कराया गया. जांच में पाया गया है की मृतक रूद्रमणी राणा पिता मायाधर राणा को वर्ष 2020 में पंचायत चुनाव के बाद आरोपी नवीन बढाई द्वारा अपने पक्ष में वोट नहीं देने की बात बोलकर पंचायत में बैठक कर दण्डित करना है कहकर प्रताडित किया था, जिससे रूद्रमणी ने क्षुब्ध होकर सुसाइड नोट लिखकर तालाब के पानी में डुबकर आत्महत्या कर लिया. आरोपी के विरूद्ध अपराध सदर घटीत होना पाये जाने से अपराध कायम कर धारा 306 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.
2
फरवरी 2020 को रायपुर से आई गोताखोर की टीम ने निकाला था शव
2 फरवरी 2020 की सुबह सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम सेमलिया में रुद्रमणी राणा अचानक तालाब में डूबकर कहीं लापता हो जाने के बाद उसके शव को रायपुर से आई गोताखोर की टीम ने निकाला था.
शव के निकाले जाने के बाद इसके हत्या या आत्महत्या की पुष्टि नहीं हो पायी थी. अब 2 साल बाद इसका खुलासा हो गया है और आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है.