महासमुंद : बाढ़ नियंत्रण कक्ष 1 जून से 24 घंटे कार्य करेगा - CG Sandesh

महासमुंद : बाढ़ नियंत्रण कक्ष 1 जून से 24 घंटे कार्य करेगा

बाढ़ आपदा नियंत्रण कक्ष के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटी

प्राकृतिक आपदा से बचाव एवं राहत व्यवस्था के लिए जिला कार्यालय के कक्ष क्रमांक 20 में नियंत्रण कक्ष स्थापित

आपदा नियंत्रण कक्ष दूरभाष नम्बर 07723-223305

महासमुंद : कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर के निर्देश पर आगामी मानसून को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन महासमुंद द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई है। मानसून 2022 में बाढ़ की आशंका को दृष्टिगत रखते हुए आपदा नियंत्रण के लिए जिला कार्यालय के कक्ष क्रमांक 20 में जिला आपदा नियंत्रण कक्ष की स्थापना 01 जून 2022 से की गई है। आपदा नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नम्बर 07723-223305 (कार्यालय) तथा फैक्स नम्बर 07723-223302 है। नियंत्रण कक्ष के लिए राहत शाखा के प्रभारी अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, उनका मोबाईल नम्बर 88786-54326 एवं भू-अभिलेख कार्यालय के प्रभारी अधीक्षक लवन कुमार मंडन को सहायक नोडल अधिकारी बाढ़-आपदा नियुक्त किया गया है। उनका मोबाईल नम्बर 98274-04084 है। बाढ़ आपदा नियंत्रण कक्ष वर्षाकाल के प्रारंभ से 31 अक्टूबर तक 24 घंटे कार्य करेगा। इसके लिए तत्कालीन व्यवस्था के तहत् कर्मचारियों की ड्यूटी तीन पालियों में लगाई गई है। ड्यूटी में संलग्न कर्मचारी के अवकाश में रहने की स्थिति में उनके स्थान पर लिंक कर्मचारी कार्य संपादित करेंगे।

01 जून से 30 जून तक प्रातः 06ः00 बजे से दोपहर 02ः00 बजे तक सहायक वर्ग-03 राजकुमार कुशवाह, लेखराम साहू, भृत्य रामशरण यादव एवं सूदन राम सोनवानी की ड्यूटी लगाई गई हैं। इसी प्रकार दोपहर 02ः00 बजे से रात्रि 10ः00 बजे तक सहायक ग्रेड-03 लोकेश कुमार दत्ता, गुलाब खेस, भृत्य अमित कुर्रे एवं विवेक परदेशी शामिल हैं। रात्रि 10.00 बजे से प्रातः 6.00 बजे तक सहायक ग्रेड-3 विक्रमसिंह बरिहा, जितेन्द्र कुमार तण्डवीर, भृत्य राकेश कुमार पैकरा एवं विरेन्द्र कुमार कुर्रे की ड्यूटी लगाई गई हैं।

इसी प्रकार अगले माह 01 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रातः 06ः00 बजे से दोपहर 02ः00 बजे तक सहायक वर्ग-03 लखेराम साहू एवं राज कुमार कुशवाहा, भृत्य सूदन राम सोनवानी एवं रामशरण यादव की ड्यूटी लगाई गई हैं। दोपहर 02ः00 बजे से रात्रि 10ः00 बजे तक सहायक वर्ग-02 गुलाब खेस एवं सहायक ग्रेड-03 लोकेश कुमार दत्ता, भृत्य विवेक परदेशी एवं अमित कुर्रे की ड्यूटी लगाई गई हैं। इसी प्रकार रात्रि 10.00 बजे से प्रातः 6.00 बजे तक सहायक वर्ग-03 जितेन्द्र कुमार तण्डवीर एवं विक्रम सिंह बरिहा, भृत्य विरेन्द्र कुमार कुर्रे एवं राकेश कुमार पैकरा की ड्यूटी लगाई गई हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें