महासमुंद : विश्व सायकल दिवस 03 जून को, सायकल यात्रा सुबह 06ः... - CG Sandesh

महासमुंद : विश्व सायकल दिवस 03 जून को, सायकल यात्रा सुबह 06ः00 बजे से पचेड़ा के लिए रवाना होगी

प्रतिवर्ष 3 जून को पूरे विश्व में विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता है। इसका मकसद लोगों को साइकिलिंग के फायदों के बारे में समझाना है। वल्र्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन की मानें तो बढ़िया सेहत पाने के लिए वॉकिंग और साइक्लिंग एक सबसे बढ़िया माध्यम है।

जिले में विश्व सायकल दिवस का आयोजन जिला प्रशासन, वन विभाग एवं नेहरू युवा केन्द्र के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार 03 जून कोे महासमुंद के वन विद्यालय से किया जाएगा। सभी प्रतिभागियों को सबेरे 6ः00 बजे वन विद्यालय में पहुंचना होगा। नेहरू युवा केन्द्र के समन्वयक ने बताया कि सायकल यात्रा 12 किलोमीटर बागबाहरा रोड पचेड़ा के लिए रवाना होंगे। इसके उपरांत सायकल यात्रियों का पुनः वापसी पचेड़ा से वन विद्यालय महामसुंद में होगा।

सायकल यात्रा में भाग लेने के लिए प्रतिभागी https://forms.gle/zRPqRAArDNT4kvho8     लिंक के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकते है अथवा अधिक जानकारी के लिए 62606-07306 एवं 93027-65530 पर सम्पर्क कर सकते है।

बतादें कि साइकिल चलाने के कई सारे फायदे होते हैं। साइकिल चलाने से वजन कम करने में तो सहायता मिलती है, साथ ही मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं। पर्यावरण के लिहाज से भी साइकिल चलाना एक बहुत अच्छी क्रिया है, यह वातावरण को प्रदूषण मुक्त रखने में सहायक है। साथ ही साइकिल चलाने में किसी प्रकार के ईंधन का भी खर्च नहीं होता है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें