सरायपाली : नशे की हालत में ऑफिस क्यो आये हो कहने पर कुर्सी उठाकर सहायक अभियंता से की मारपीट
सरायपाली थाना अंतर्गत झिलमिला बिजली ऑफिस के पास नशे की हालत में ऑफिस क्यो आये हो कहने पर कुर्सी उठाकर सहायक अभियंता से मारपीट, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
प्रतीक बारा ने पुलिस को बताया कि झिलमिला बिजली ऑफिस में सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत है कि 01 जून 2022 के शाम 05 बजे वह अपने ऑफिस में था तभी उसके ऑफिस में उसके यहां पदस्थ लाईनमेन/हेल्पर नवीन कुमार टान्डेल नशे की हालत में ऑफिस अंदर आया जिसे उसके द्वारा नशे की हालत में ऑफिस क्यो आया कहने पर, उसके साथ गंदी गंदी गाली गलौच करने लगा उसके द्वारा गाली गलौच करने से मना करने पर आवेश में आकर पास मे रखे कुर्सी को उठाकर उसे मारते हुये जान से मारने की धमकी देने लगा।
मारपीट से होठ मुंह में चोट आया है तब घटना को देखकर उसके स्टाफ के किशोर नायक व कुलेश्वर लोधी बीच बचाव किये है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPCअपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।