CG : बाल्टी माँगने गई 12 साल की बच्ची से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
सरगुजा। जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आ रहा है, यहाँ कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र में पड़ोस के ही रहने वाले युवक ने 12 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म किया है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सिमनिया की रहने वाली 12 वर्ष के बच्ची घर से 100 मीटर की दूरी पर पानी भरने के लिए कुआं में गई हुई थी। लेकिन कुआँ में बाल्टी नही होने की वजह से बच्ची पड़ोसी के घर में बाल्टी मांगने गई हुई थी, उसी दौरान घर में में मौजूद सुखसाय कुजूर घर मे अकेला होने पर लड़की को जबरदस्ती घर के अंदर घुसाया और दुष्कर्म को अंजाम दिया। इधर पीड़िता ने अपनी आपबीती पिता को जाकर बताई तो पिता ने तत्काल कमलेश्वरपुर थाने में जाकर इसकी शिकायत दर्ज करवाया। इधर पुलिस ने तत्काल 376 का मामला दर्ज किया और आरोपी सुखसाय को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है