सीएम बघेल ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में 'भूलन द मेज... - CG Sandesh

सीएम बघेल ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में 'भूलन द मेज' फिल्म देखने की अपील की

मीडियाकर्मी और उनके परिजनों के लिए 'भूलन द मेज' फ़िल्म की होगी स्पेशल स्क्रीनिंग - मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घोषणा की है कि ' भूलन द मेज ' फिल्म की मीडिया कर्मियों और उनके परिजनों के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग की जाएगी । उन्होंने कहा है कि मीडिया कर्मी अपने -अपने माध्यमों से फिल्म को प्रसारित करें जिससे छत्तीसगढ़ के  कलाकारों ,  संस्कृति एवं पर्यटन को अधिक से अधिक बढ़ावा मिल सके । मुख्यमंत्री ने कहा है कि फिल्म को टैक्स फ्री घोषित कर दिया गया है जिससे छत्तीसगढ़ के नागरिक कम दाम में ही छत्तीसगढ़ी फिल्म का आनंद उठा सकें ।

मुख्यमंत्री ने नागरिकों से भी अधिक से अधिक संख्या में फिल्म देखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यदि छत्तीसगढ़ की सहजता , सरलता देखनी हो तो इस फिल्म को अवश्य देखें । बघेल ने कहा कि अधिक से अधिक संख्या में दर्शक फिल्म देखने जाएंगे तो फिल्म के कलाकारों का उत्साहवर्धन होगा साथ ही छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री को भी बढ़ावा मिलेगा ।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें