CG : सुसाइड नोट में लिखा- माँ बहुत डिप्रेशन में हूं, मुझे मा... - CG Sandesh

CG : सुसाइड नोट में लिखा- माँ बहुत डिप्रेशन में हूं, मुझे माफ कर देना, और लगा लिया मौत को गले

कोरबा। जिले में एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी (suicide by hanging) कर ली। उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। सुसाइड नोट में उसने लिखा कि मॉ बहुत डिप्रेशन में हूं, मुझे माफ कर देना। घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था। इसी दौरान उसने ये कदम उठा लिया। मामला रामपुर चौकी क्षेत्र (Rampur Chowki area) का है।

जानकारी के मुताबिक, कमला प्रधान रामपुर इलाके के किसी सरकारी स्कूल में काम करती थीं। वो यहां पर अपने बेटे योगेंद्र प्रताप सिंह(19) के साथ रहती थी। बताया जा रहा है कि कमला इन दिनों अपने मूल निवास गौरेला-पेंड्रा-मरवाही(GPM) में घर बनवा रही हैं। इसी के चलते वह मंगलवार को भी वह गौरेला-पेंड्रा-मरवाही गईं थी।

योगेंद्र बुधवार को अपने घर पर ही था। इसी दौरान सुबह के वक्त ही उसने फांसी लगा ली। घटना के बाद जब आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे थे, तब उन्होंने देखा कि योगेंद्र की लाश फंदे पर लटकी थी। उसने कान में हेडफोन लगा रहा था। कमरे में टीवी चल रहा था। ये देखने के बाद पड़ोसियों ने ही पुलिस को सूचना दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद शव बरामद कर पीएम के लिए भेजा गया और मौके से सुसाइड नोट भी जब्त किया गया है। फिलहाल ये पता नहीं चल पाया है कि उसने ये कदम क्यों उठाया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें