महासमुंद : पंचायत उप निर्वाचन 2022 सम्पन्न कराने के लिए रिटर... - CG Sandesh

महासमुंद : पंचायत उप निर्वाचन 2022 सम्पन्न कराने के लिए रिटर्निंग ऑफिसर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त

महासमुंद 02 जून 2022/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) निलेशकुमार क्षीरसागर ने जनपद पंचायत महासमुंद, बागबाहरा, पिथौरा, बसना एवं सरायपाली क्षेत्र के लिए पंचायत उप निर्वाचन 2022 सम्पन्न कराने के लिए रिटर्निंग ऑफिसर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया है। इनमें जनपद पंचायत महासमुंद के लिए तहसीलदार प्रेमुलाल साहू को रिटर्निंग ऑफिसर   एवं नायब तहसीलदार सूरज कुमार बंछोर को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, बागबाहरा के लिए तहसीलदार रमेश मेहता को रिटर्निंग ऑफिसर  एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी फकीरचरण पटेल को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। इसी तरह जनपद पंचायत पिथौरा के लिए तहसीलदार लीलाधर कंवर को रिटर्निंग ऑफिसर एवं नायब तहसीलदार देवेंद्र नेताम को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, बसना के लिए तहसीलदार रामप्रसाद बघेल को रिटर्निंग ऑफिसर एवं नायब तहसीलदार श्रद्धा सिंह को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर एवं सरायपाली के लिए तहसीलदार ममता ठाकुर को रिटर्निंग आॅफिसर एवं नायब तहसीलदार रामलखन चैहान को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें