महासमुंद : गैस सिलेंडर फटने से घर में लगी भीषण आग
महासमुंद के वार्ड नं 17, कुर्मीपारा के एक घर में 1 जून की शाम करीब 7 बजे गैस सिलेण्डर फटने से पुरे घर में भीषण आग लग गयी. घटना की सुचना पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ महासमुंद के कुर्मीपारा निवासी देवेन्द्र चन्द्राकर के घर पर अचानक गैस सिलेंडर फट गया. उस वक्त घर पर महिलाएं और बच्चे थे, वे जान बचाने के लिए घर से बहार निकल गए. देवेन्द्र चन्द्राकर के अनुसार इस आगजनी से लगभग 07 से 08 लाख रुपये का नुकशान हुआ है. पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पर से आगजनी कायम कर जांच विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें