तुमगांव में देह व्यापार के अड्डे पर चला बुलडोजर.
तुमगांव थाना क्षेत्र में ठीक ओवरब्रीज के नीचे चल रहे देह व्यापार के ठिकाने पर पुलिस प्रशासन का आज बुलडोजर चला है. इस कार्यवाही का वीडियो सोशल मिडिया में वायरल हो रहा है. मौके पर वीडियो में पुलिस भी दिखाई दे रही है.
आपको बता दें कि बीते कुछ दिनों में तुमगांव में चल रहे देह व्यापार के ठिकाने की चर्चा जिले भर में होने लगी थी. कुछ दिन पूर्व कॉलेज के एक छात्र ने इस ठिकाने का वीडियो बनाकर यूtube में अपलोड कर दिया था. जिसमे यहाँ चल रहे देह व्यापार के बारें में रेट से लेकर हर तरह की जानकारी को बताया गया है.
इस वीडियो को करीब 1800 बार देखा गया है. जिसमे लोगों ने तरह तरह के कमेन्ट किये है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें