CG WEATHER : मौसम विभाग की चेतावनी, इन इलाकों मे आज और कल रह... - CG Sandesh

CG WEATHER : मौसम विभाग की चेतावनी, इन इलाकों मे आज और कल रहेगा सबसे ज्यादा तापमान, यलो अलर्ट जारी

रायपुर। नौतपा के अंतिम दिन प्रदेश के अधिकांश जिलो में पारा 44 डिग्री के पा रहा। मौसम विभाग के मुताबिक अभी इस झुलसाने वाली गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। राजधानी का तापमान 44 डिग्री रहने की संभावना है। प्रदेश में सबसे गर्म बलोदा बाजार और अर्जुनी में पारा 45.6 डिग्री दर्ज किया गया।


मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक उत्तर की ओर से आने वाली मरुस्थली हवाओं के कारण प्रदेश का तापमान बढ़ रहा है। मानसून के प्रदेश में आने में अभी 10 दिन या उससे ज्यादा का समय लग सकता है। इसके पीछे का कारण यह है कि हवा की गति एकदम से आधी हो गई है। बीते 10 दिन पहले हवा की औसत गति 7 से 8 किलोमीटर के प्रति घंटा थी अब सिर्फ 4 किलोमीटर ही रह गई है।

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में राज्य के तीन संभागों में तेज गर्मी की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

 देखें, कहां-कहां लू चलने की दी गई चेतावनी 

बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभागों के जिलों मे एक दो पैकेट मे ग्रीष्म लहर चलने की संभावना है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें