महासमुंद : उचित मूल्य दुकानों में माह मई के खाद्यान्न वितरण की समय-सीमा 07 जून तक बढ़ाई गई
महासमुंद : राज्य शासन द्वारा महासमुंद जिले के अंतर्गत संचालित समस्त उचित मूल्य की दुकानों में संलग्न राशनकार्डधारी जो किसी कारणवश माह मई 2022 में ई-पॉश मशीन के माध्यम से खाद्यान्न का उठाव नहीं कर पाये हैं तथा खाद्यान्न प्राप्त करने से वंचित हो गए है, ऐसे समस्त राशन कार्डधारियों की माह मई 2022 के खाद्यान्न वितरण की पात्रता 07 जून 2022 तक वृद्धि कर दी गई है। जो राशनकार्डधारी माह मई 2022 का राशन उठाव अब तक नहीं कर पाए हैं, वे इस माह की 07 तारीख तक पूर्व माह मई 2022 के खाद्यान्न का उठाव कर सकते हैं। इस संबंध में शासन द्वारा जिले के समस्त उचित मूल्य दुकानों के ई-पॉश मशीन में आवश्यक प्रावधान उपलब्ध करा दिया गया है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें