महासमुंद : पी.ए.टी./पी.व्ही.टी. की प्रवेश परीक्षा रविवार 05 ... - CG Sandesh

महासमुंद : पी.ए.टी./पी.व्ही.टी. की प्रवेश परीक्षा रविवार 05 जून को

महासमुंद : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा पी.ए.टी./पी.व्ही.टी. 2022 की प्रवेश परीक्षा रविवार 05 जून को प्रातः 09ः00 बजे से दोपहर 12ः15 बजे तक जिला मुख्यालय में निर्धारित पांच परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होगी। प्रवेश परीक्षा में जिले से 1239 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने परीक्षा के सुचारू एवं निर्विघ्न रूप से संचालन के लिए परिवहन अधिकारी, पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इनमें परीक्षा केन्द्र 2302 शासकीय माता कर्मा कन्या महाविद्यालय मचेवा के लिए पूर्व में परियोजना अधिकारी एस. लकड़ा को परिवहन अधिकारी, पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था। जिसे संशोधित करते हुए वर्तमान में सहायक परियोजना अधिकारी मनीराम यदु को परिवहन अधिकारी, पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें