CG : शादी के कुछ महीनों ही बाद बच्चा होने से नाराज था पति, क... - CG Sandesh

CG : शादी के कुछ महीनों ही बाद बच्चा होने से नाराज था पति, कर दी नवजात की हत्या

दंतेवाड़ा। जिले में एक कलयुगी पिता ने अपने नवजात बेटे की हत्या कर दी है। आरोपी पिता ने हत्या के लिए पहले यूट्यूब में वीडियो देखा, और फिर योजना बनाकर जिन्दा नवजात को तालाब में फेक दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बारसूर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि आरोपी शादी के बाद कम समय में पिता बनने से बच्चे की जान ली है।

जानकारी के अनुसार, जिले के उपेट गांव में एक नाबालिग लड़की की नाबालिग लड़के के साथ शादी हुई थी। शादी होने के कुछ महीनो बाद ही बच्चा हो गया था। आरोपी जल्दी बाप बनने से काफी परेशान रहता था। इस कारण उसने बेटे को मारने की ठान ली। उसने बच्चे को कैसे मारे, अपहरण कैसे करे। इस तरह के वीडियो यूट्यूब में देखने लगा। इसी बीच वीडियो देखकर उसने योजना बनाई। फिर 21 मई की रात पत्नी के पास सोए बच्चे को उठाकर ले गया था। इसके बाद बच्चे को पहले एक पुल के नीचे छिपाकर रात भर रखा था। दूसरे दिन सुबह गांव के तालाब में फेंक दिया। बच्चे को मारने के बाद किसी को शक न हो इसके लिए उसने बच्चे का गमछा और कमर पर बंधा काला धागा अपने ही घर के पास खेत मे फेंक दिया और एक मुर्गी को मारकर खून उसी धागे के आस पास डाल दिया। ताकि लोग ये समझें कि बच्चे को कोई जंगली जानवर उठाकर ले गया और मार दिया।

इसके बाद खुद आरोपी ने थाने जाकर बेटे के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी। जांच में परिजनों से पूछताछ की गई। इसके अलावा बच्चे के पिता से भी सख्ती से पूछताछ की। तब वह बार-बार बयान बदलने लगा। जिस पर पुलिस को उस पर शक हो गया। इसपर जब पुलिस ने उससे सक्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने अपना जुर्म क़ुबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें