महासमुंद : विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर कलेक्टर एवं वनमंडलाध... - CG Sandesh

महासमुंद : विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर कलेक्टर एवं वनमंडलाधिकारी ने साइकिल यात्रा की

विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर साइकिल रैली में प्रतिभागियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया

विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर आज वन विद्यालय प्रांगण से साइकिल रैली को कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर एवं वन मंडलाधिकारी पंकज राजपूत ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। साइकिल रैली का आयोजन जिला प्रशासन, वन विभाग एवं नेहरू युवा केन्द्र के संयुक्त तत्वाधान में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत किया गया।

कलेक्टर क्षीरसागर एवं वनमंडलाधिकारी राजपूत ने युवाओं का उत्साहवर्धन करने के लिए साइकिल चलायी। उन्होंने बताया कि नियमित रूप से साइकिल चलाने से शरीर स्वस्थ रहता है। यथासंभव हमें अपने दैनिक जीवन में साइकिल का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करना चाहिए और साथ ही साथ दूसरों को ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। इस अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र के अदनान पॉल उपस्थित थे। साइकिल रैली में प्रतिभागियों ने वन विद्यालय महासमुंद से पचेड़ा गांव, बागबहारा रोड और वापसी वन विद्यालय तक 24 किलोमीटर की यात्रा की। साइकिल रैली के यात्रियों को झालखम्हरिया के ग्रामीणों, युवा मंडल के सदस्यों ने स्वागत किया।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें