बसना : ग्राम पंचायत सिंघनपुर में जन चौपाल शिविर लगाया गया - CG Sandesh

बसना : ग्राम पंचायत सिंघनपुर में जन चौपाल शिविर लगाया गया

सरायपाली के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नम्रता जैन के निर्देश पर सरायपाली तथा बसना विकासखण्ड के विभिन्न ग्रामों में जन चौपाल शिविर का आयोजन लगातार किया जा रहा है। जनपद पंचायत बसना के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सनत महादेव के मार्गदर्शन में आज ग्राम पंचायत सिंघनपुर में जन चौपाल शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्राम पंचायत सिंघनपुर, गौरटेक छुईपाली, मोहका, गिधली और उनके आश्रित ग्राम शामिल थे। शिविर में कुल 55 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से कुल 42 आवेदनों का निराकरण शिविर में ही किया गया। 

इनमें राजस्व विभाग को 24, पंचायत एवं समाज कल्याण विभाग को 14, लोक निर्माण विभाग, छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल, पंचायत विभाग को 02-02, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग को 01-01, कृषि विभाग को 03 एवं अन्य विकासखण्ड सरायपाली को 01 एवं पुलिस थाना को 01 आवेदन प्राप्त हुए। राजस्व विभाग द्वारा शिविर स्थल में आय, जाति, निवास प्रमाण प्रत्र बनाया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर स्थल मे निःशुल्क जांच सुविधा उपलब्ध कराया गया। इस शिविर में जनपद पंचायत बसना की अध्यक्ष रूकमणी पटेल सहित आस पास के पंचायत प्रतिनिधि एवं विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।


अन्य सम्बंधित खबरें