महासमुंद : आंगनबाडी कार्यकर्ता और सहायिका के बीच हुई जमकर मा... - CG Sandesh

महासमुंद : आंगनबाडी कार्यकर्ता और सहायिका के बीच हुई जमकर मारपीट, दोनों ने दर्ज कराया मामला

महासमुंद थाना अंतर्गत आंगनबाडी केन्द्र, ग्राम बनसिवनी में आंगनबाडी कार्यकर्ता और सहायिका के बीच हुई जमकर मारपीट, काउन्टर मामला दर्ज किया गया है.

बिन्देश्वरी घृतलहरे ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम बनसिवनी आंगनबाडी मे विगत 10 वर्षो से सहायिका के पद पर पदस्थ है। 03 जून को डियूटी में गयी थी, वहा पर आंगनबाडी कार्यकर्ता हेमलता रात्रे भी डियूटी मे थी। करीब 10.00 बजे वह खाना पका रही थी, उसी समय हेमलता रात्रे को बोली की जीरा नही है तो हेमलता रात्रे ने लाई हुं बोली और बार बार मुझे ही बोलती हो कहकर पुरानी रंजीश की बात को लेकर उसे अश्लील गाली गलौच कर हाथ मुक्का से मारपीट किया एवं जान से मारने की धमकी दिया, मारपीट करने से उसके दाहिने हाथ में, चेहरा मे चोट लगी है, छिना झपटी से उसके बाये कान के टाप्स, नाक के फुल्ली गिर गयी है। घटना के संबंध में उसके पति धनेश्वर घृतलहरे एवं चाची तियारी घृतलहरे को बतायी है।

जबकि हेमलता रात्रे ने पुलिस को बताया कि वह आंगनबाडी मे कार्यकर्ता के पद पर पदस्थ है। 03 जून को अपने कार्य पर आंगन बाड़ी गयी थी, जहां आंगनबाड़ी सहायिका बिंदेश्वरी जो रसोईया का काम भी करती है, जिसे खाना बनाने का राशन सामान लाकर देती है. कोई सामान खत्म होने पर बोलने पर पुन: लाकर देती है. 03 जून को  करीब 09.30 बजे वहां पर आंगनबाड़ी सहायिका बिंदेश्वरी घृतलहरे उसके पास आयी और झूठा आरोप लगाकर सामान नही दिये हो कहकर गंदी गंदी गाली देना चालू कर दी और मना करने पर जान से मारने की धमकी देकर उसे हाथ मुक्का से एवं बाल पकड़कर मारपीट करने लगी जिससे उसके गला में चोट आयी है। घटना को आंगनबाड़ी में उपस्थित बच्चे देखे है।

दोनों मामलों में पुलिस ने एक दुसरे के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPCअपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें