बसना : कीटनाशक सेवन करने से हुई मौत - CG Sandesh

बसना : कीटनाशक सेवन करने से हुई मौत

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम गिधामुड़ा में एक व्यक्ति ने कीटनाशक सेवन कर लिया. तबियत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.

पुलिस ने बताया की गिधामुड़ा निवासी महादेव सिदार पिता उसाहु उम्र 33 साल शराब पीने का आदि था. उसने घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया था. उसे इलाज के लिए अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना में भर्ती कराया गया था, जहाँ ईलाज के दौरान 4 जून की सुबह करीब 3:30 बजे उसकी मौत हो गयी.

घटना सम्बन्धी सुचना मृतक के भाई अर्नुजय सिदार ने थाने में दी, जिस पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें