CG : युवक ने की माँ की हत्या, छोटे भाई-बहन पर भी किया कुल्हा... - CG Sandesh

CG : युवक ने की माँ की हत्या, छोटे भाई-बहन पर भी किया कुल्हाड़ी से वार, फिर दे दी अपनी जान

जगदलपुर। जिले से बड़ी खबर सामने आ रही hai, यहाँ तोकापाल आरापुर में बीती रात एक बड़ी हत्याकांड की वारदात हुई है। जहां एक ही परिवार में दो लोगों की मौत हो गई है। वहीँ दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें उपचार के लिए डिमरापाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

केशलूर एसडीओपी ऐश्वर्य चंद्राकर ने जानकारी देते हुए बताया कि परिवार में किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हुई और विवाद इतना बढ़ गया कि बड़े भाई ने कुल्हाड़ी से सभी के ऊपर हमला कर दिया और इस हमले में मौके पर ही मां की मौत हो गई। वही छोटा भाई और बहन इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद बड़े भाई ने खुद जहर खाकर अपनी जान दे दी है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। साथ ही पुलिस को भी सुचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर घटनास्थल को पूरी तरह से सील कर दिया है और फॉरेंसिक टीम की मदद से आगे की आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें