CG : तेज रफ़्तार ट्रक ने बाप-बेटी को रौंदा, दोनों की मौके पर मौत, चालक फरार
बालोद। बालोद जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। पिता के साथ एग्जाम देकर लौट रही बेटी सड़क हादसे का शिकार हो गई। इस भीषण हादसे में बाप-बेटी की मौके पर मौत हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक बेटी अपने पिता के साथ पीएटी का एग्जाम देने के लिए गई थी। बालोद से अपने गांव नर्रालगुड़ा (Village Narralguda) लौट रहे थे। तभी डौंडी थाना क्षेत्र के गुदुम गांव में तेज रफ्तार ट्रक ने ठोकर मार दी। मिली जानकारी के मुताबिक नाबालिग बेटी का नाम कामिनी ठाकुर है।
हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर फरार हो गया. वहीं बाप-बेटी की खून से सड़क लाल हो गई है। आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्यमार्ग पर चक्का जाम कर दिया। बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें