छत्तीसगढ़ : हॉस्टल के कमरे में रंगरेलिया मनाते पकड़े गए शिक्षक... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ : हॉस्टल के कमरे में रंगरेलिया मनाते पकड़े गए शिक्षक व शिक्षिका, दोनों सस्पेंड...

राजनांदगांव जिले के एक हॉस्टल के कमरे में शिक्षक व शिक्षिका रंगरेलिया मनाते हुए पकड़े गए. दोनो को जांच रिपोर्ट के बाद निलंबित कर दिया गया है. दोनों स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत शिक्षक व शिक्षिका है, जो छात्रावास के अधीक्षक व अधिक्षिका का प्रभार सम्हाल रहे थे.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मामला राजनांदगांव के बलदेवबाग स्थित बालिका छात्रावास का है. जहां हॉस्टल के एक कमरे में छात्रावास कि अधिक्षिका व एक अधीक्षक रंगरेलिया मनाते हुए पकड़े गए थे. इसकी शिकायत भी मिली थी.

1 मई से स्कूलो में ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू है इसलिए स्कूलों की छुट्टी होने के चलते छात्र- छात्राए अपने अपने घर चले गए हैं और हॉस्टल भी बंद हो गए हैं. हॉस्टल के बंद रहने के दौरान वहां रंगरेलिया मनाने के मामले की शिकायत भी हुई थी. जिसकी जांच सँयुक्त कलेक्टर ने की. जांच प्रतिवेदन के आधार पर छत्रावास के अधीक्षक व अधिक्षिका को निलंबित कर दिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें