ब्रेकिंग : शॉर्ट सर्किट से दूकान में लगी भीषण आग, करोड़ों का सामान जलकर राख
बेमेतरा। जिले में शॉर्ट सर्किट से एक दूकान के गोदाम और घर में भीषण आग लगने की खबर सामने आ रही है, हादसे में वहां रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है। वहीँ दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है।
बताया जा रहा है यह आग किराना व्यापारी राजू देवांगन के गोदाम में लगी है, जिससे उसे करोड़ों का नुकसान हुआ है। दमकल की गाड़ी पहुंचने से पूर्व ही आग ने घर और गोदाम को पूरी तरह चपेट में ले लिया था, जिससे धू-धू कर पूरा सामान जल कर राख हो गया।
घटना रायपुर रोड स्थित बेमेतरा सुंदर नगर के किराना व्यवसाई राजू देवांगन व गोदाम स्थित है, जहां घर में ही गोदाम था और पूरा गोदाम समान से खचाखच भरा हुआ था। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि विद्युत के साथ सर्किट से हादसा हुआ है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें