धोखे से दस्तखत करा पत्नी और बेटे को उनके हिस्से से किया बेदख... - CG Sandesh

धोखे से दस्तखत करा पत्नी और बेटे को उनके हिस्से से किया बेदखल, शासकीय दस्तावेजों में दूसरी महिला को अपनी पत्नी दर्शाया, कार्यवाही के निर्देश

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कोदागांव भेंट मुलाकात कार्यक्रम में रिटायर्ड एनएमडीसी कर्मचारी द्वारा पत्नी से धोखे से दस्तखत करा पत्नी और बेटे को उनके हिस्से से बेदखल करने के एक मामले में तुरन्त कार्यवाही के निर्देश दिए। भेंट मुलाकात कार्यक्रम में सोनवती बघेल और उनके पुत्र राजू बघेल ने मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई। सोनवती ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनके पति एनएमडीसी के रिटायर्ड कर्मचारी हैं। उन्होंने धोखे से उनका दस्तखत लिया और शासकीय दस्तावेजों में दूसरी महिला को अपनी पत्नी दर्शाया है। उनके बेटे राजू बघेल ने मुख्यमंत्री को बताया कि यह मामला 2015 से लंबित है, अभी तक न्याय नहीं मिला है। उनके पिता बचेली में घर बनाकर वहीं रह रहे हैं। मुख्यमंत्री ने तुरन्त निर्देश देते हुए कहा- आईजी साहब उसको पकड़ कर लाओ और इसका हिस्सा दिलवाओ। उन्होंने सोनवती को भरोसा दिलाते हुए कहा-न्याय मिलेगा बहनजी ।

author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें