CG : घर में लगी भीषण आग, जिंदा जलने से बुजुर्ग महिला की मौत - CG Sandesh

CG : घर में लगी भीषण आग, जिंदा जलने से बुजुर्ग महिला की मौत

धमतरी। जिले के बठेना वार्ड शीतला पारा में घर में आग लगने से बुजुर्ग महिला की जलकर मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। महिला के शव को रक्तदान एंबुलेंस से पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया।

कोतवाली प्रभारी शेर सिंह बन्दे ने बताया कि रविवार दोपहर घर में आग लगने से वहां मौजूद सुरुज बाई सिन्हा 75 वर्ष की मौत हो गई। वहीँ घर के समान भी जल गये है। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें