CG : पेड़ पर लटकती मिली पति-पत्नी की लाश, दो साल पहले भाभी ने की थी देवर से शादी
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के मिसिया गांव से आत्महत्या का एक मामला सामने आया है, जहां नदी किनारे पति-पत्नी शव पेड़ पर एक ही फांसी के फंदे पर लटका मिला है।
मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक 20 वर्षीय संतराम धनवार और मृतिका 24 वर्षीय करिश्मा धनवार मिसिया निवासी हैं। बताया जा रहा है कि करिश्मा धनवार ने दो साल पहले पति को छोड़कर देवर से शादी की थी। पति-पत्नी शादी के बाद बिलासपुर में मजदूरी करते थे। वहां से लौटने के बाद दोनों ने यह खौफनाक कदम उठाया है । मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए पंहुचा कर मामले में आगे की जांच कर रही है।
अन्य सम्बंधित खबरें