CG CRIME : एकतरफा प्यार में पागल प्रेमी ने कर दी नाबालिग लड़क... - CG Sandesh

CG CRIME : एकतरफा प्यार में पागल प्रेमी ने कर दी नाबालिग लड़की की हत्या, इलाके में फैली सनसनी

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। यहाँ एक सनकी आशिक ने ट्यूशन के लिए निकली नाबालिग छात्रा की टंगिए से हत्या कर दी है, इस कत्ल से इलाके में सनसनी फैल गई है।


मिली जानकारी के मुताबिक साकरा गांव के पास सुबह-सुबह खून से लथपथ छात्रा की लाश मिली। शव के पास खून से सना टंगिया भी मिला है। बरही गांव में रहने वाला रवि निषाद ने नाबालिग को धारदार हथियार से मार दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर उपस्थित थे बॉडी को पीएम के लिए रवाना किया गया है।

मामले में एएसपी प्रज्ञा मेश्राम ने बताया कि एकतरफा प्रेम प्रसंग का मामला है। बहुत लंबे समय से ये लड़की को परेशान कर रहा था। आज ट्यूशन के लिए जाते वक्त इसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी को पकड़ लिया गया है। आगे की विवेचना जारी है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें