गुरु घासीदास नेशनल पार्क में बाघिन की हुई मौत, मचा हड़कंप - CG Sandesh

गुरु घासीदास नेशनल पार्क में बाघिन की हुई मौत, मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान में एक बाघ मृत मिला है। वन अधिकारियों को संदेह है कि उसे जहर देकर मारा गया है।अधिकारियों के अनुसार, उन्हें बाघ की मौत की सूचना रविवार रात मिली, जिसके बाद एक दल को मौके पर भेजा गया। मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

राष्ट्रीय उद्यान के निदेशक रामानंद रामकृष्ण वाई ने मंगलवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मृत बाघ की उम्र सात से आठ साल प्रतीत होती है। बाघ रामगढ़ वन क्षेत्र के अंतर्गत सलगावा गांव के पास घने जंगल में मृत मिला।

एक अन्य वन अधिकारी के अनुसार, बाघ ने कुछ दिन पहले एक भैंस को मार डाला था और बदला लेने के लिए कुछ स्थानीय लोगों ने कथित तौर पर उसे जहर दे दिया।

रामकृष्ण वाई ने बताया कि प्रारंभिक जांच के आधार पर तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) ने पिछले साल गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान को बाघ अभयारण्य घोषित करने की मंजूरी दे दी थी, लेकिन अभी तक इसे अधिसूचित नहीं किया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें