महासमुंद : क्रेडिट आउटरीच कैंप का आयोजन कल
बैंक ऑफ बड़ौदा आरसेटी बरोंडा बाजार, महासमुंद के मैदान में कल बुधवार 8 जून पूर्वाह्न 11ः00 बजे से क्रेडिट आउटरीच कैंप का आयोजन किया गया है। जिला अग्रणी बैंक के प्रबंधक अनुराग श्रीवास्तव ने जिला शाखा प्रबंधकों से कहा है कि कम से कम 10 हितग्राहियों का सुबह 11ः00 बजे आयोजन स्थल पर पहुंचना की सुनिश्चित करें। साथ ही आयोजन स्थल पर सुबह 10ः30 बजे तक पहुंच कर अपना-अपना स्टॉल एवं बैनर तैयार कर लें। कल हितग्राहियों को सैंक्शन लेटर, डिसबर्समेंट के चेक एवं लेटर, अच्छे बैंक कर्मचारियों एवं बैंक मित्र एवं बैंक सखी को सम्मान पत्र देना भी सुनिश्चित करें। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों से विशेष आग्रह किया कि वे अपने-अपने विभागों के लंबित ऋण के प्रकरणों की स्वीकृति बैंक से करवाना सुनिश्चित करें, जिनके सैंक्शन लेटर कल वितरित करवाना सुनिश्चित करें।