CG : पेटीएम के जरिये रिश्वत लेने वाले आरक्षक पर हुई बड़ी कार्... - CG Sandesh

CG : पेटीएम के जरिये रिश्वत लेने वाले आरक्षक पर हुई बड़ी कार्रवाई, SP ने किया लाइन अटैच

दुर्ग। एसपी ने रिश्वतखोर आरक्षक पर बड़ी कार्रवाई की है. कबाड़ी वाले से रिश्वत लेने पर एसपी अभिषेक पल्लव ने आरक्षक किशोर सोनी को लाइन अटैच किया है,विभागीय जांच के भी आदेश दिए है. जानकारी के मुताबिक आरक्षक ने पेटीएम के जरिए कबाड़ीवाले से रिश्वत ली थी. आरक्षक पद्मनाभपुर थाने में तैनात था.

राजनांदगांव में भी कार्रवाई 

वाहन चालकों से लेनदेन की शिकायत पर एसपी संतोष सिंह ने हेड कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है। 3 जून की रात को डायल 112 के कर्मचारियों द्वारा इंदामरा एबीस फैक्ट्री के पास वाहन चालकों से अवैध लेनदेन करने की शिकायत मिली थी। इस पर सीएसपी गौरव राय ने जांच कर एसपी को रिपोर्ट दी। जांच में यह बात सामने आई कि प्रधान आरक्षक द्वारिका प्रसाद यादव, डायल-112 थाना लालबाग द्वारा तीन जून की रात निर्धारित पॉइंट भानपुरी चौक को छोड़कर रात तीन से साढ़े तीन बजे के बीच इंदामरा एबीस फैक्ट्री के पास वाहन चालक से लेनदेन करते पाया गया। इस पर एसपी संतोष सिंह ने तत्काल प्रभाव से प्रधान आरक्षक यादव को निलंबित कर पुलिस लाइन अटैच कर दिया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें