CG : ट्रेक्टर और बाइक की आमने-सामने से जबरदस्त भिड़ंत, एक युव... - CG Sandesh

CG : ट्रेक्टर और बाइक की आमने-सामने से जबरदस्त भिड़ंत, एक युवक की मौत, एक गंभीर

जगदलपुर। ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसे से बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। घायल युवक को डायल 112 की टीम ने अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामला जिले के परपा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, जगदलपुर के धरमपुरा नंबर 1 के रहने वाले तरुण पांडेय (31) अपने एक साथी सुरेश बघेल (25) के साथ बाइक से LIC कॉलोनी से गणेश चौक की तरफ जा रहे थे। इसी बीच सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक को जोर की टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक में सवार दोनों युवक काफी दूर तक उछल कर गिर गए।

हादसे में बाइक चला रहे तरुण पांडेय (31) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे जिन्होंने डायल 112 को हादसे की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे जवानों ने इलाके के लोगों की मदद से घायल को महारानी अस्पताल और मृत युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेकाज भिजवाया है। ट्रैक्टर चालक फरार है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें