यहाँ चार दिनों तक बंद रहेंगी सभी शराब दुकाने, बताई जा रही यह... - CG Sandesh

यहाँ चार दिनों तक बंद रहेंगी सभी शराब दुकाने, बताई जा रही यह वजह

नई दिल्लीः All liquor shops will remain closed दिल्ली में राजेंद्र नगर उप चुनाव के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने बुधवार को कहा कि विधानसभा क्षेत्र में शराब की दुकानें 21 जून शाम पांच बजे से 23 जून को मतदान संपन्न होने तक बंद रहेंगी। आबकारी विभाग की ओर से जारी एक आदेश में कहा गया है कि ‘ड्राई दिवस’ मतगणना के दिन भी रहेगा, यानी शराब की दुकानें 26 जून को भी बंद रहेंगी।


आम आदमी पार्टी (आप) ने उपचुनाव के लिए सीट से अपने एमसीडी के प्रभारी दुर्गेश पाठक को टिकट दिया है जबकि भाजपा ने पूर्व पार्षद राजेश भाटिया पर भरोसा जताया है।


कांग्रेस ने भी पूर्व पार्षद प्रेम लता को टिकट दिया है। राजेंद्र नगर सीट से आप के राघव चड्ढा विधायक थे, लेकिन राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। इसलिए यहां उपचुनाव कराया जा रहा है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें