महासमुंद : अलग-अलग मामलों में जहर सेवन करने से 2 की मौत - CG Sandesh

महासमुंद : अलग-अलग मामलों में जहर सेवन करने से 2 की मौत

महासमुंद जिले में अलग-अलग मामलों में जहर सेवन करने से 2 लोगों की मौत हो गयी है.

पहली घटना महासमुंद थाना क्षेत्र की है, जहाँ 9 जून की दरमीयानी रात करीब 1 बजे एक व्यक्ति ने जहर सेवन कर लिया. तबियत बिगड़ने पर उसे ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक गुरवीर सिंग पिता कृपाल उम्र 40 साल महासमुंद का निवासी था.

वहीं दूसरी घटना कोमाखान थाना क्षेत्र की है. ग्राम कसेकेरा निवासी जगतु राम पिता कन्हैया उम्र 45 साल ने जहर सेवन कर लिया. उसे ईलाज के लिए रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने बताया घटना 29 अप्रैल की है.

पुलिस ने दोनों ही मामलों की रिपोर्ट पर से मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें