महासमुंद जिले में टेलीमेडिसिन की सुविधा उपलब्ध - CG Sandesh

महासमुंद जिले में टेलीमेडिसिन की सुविधा उपलब्ध

जिले के सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में एनपीसीडीसीएस कार्यक्रम के तहत फिट गवर्नमेंट एम्प्लॉई एवं टेलीमेडिसिन सप्ताह का आयोजन 11 जून तक

जिले में टेलीमेडिसिन के द्वारा तीन दिन में पांच हजार 966 मरीजों का किया गया इलाज एवं परामर्श

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस आर बंजारे के निर्देशन में महासमुंद जिले में स्थित समस्त हेल्थ वैलनेस सेंटर में एनपीसीडीसीएस कार्यक्रम के तहत फिट गवर्नमेंट एम्प्लॉयी एवं टेलीमेडिसिन सप्ताह का आयोजन दिनांक 6 जून से 11 जून तक मनाया जा रहा है जिसके तहत सभी स्वास्थ्य केंद्र में इलाज हेतु आने वाले समस्त मरीजों का जिले के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा ऑनलाइन उपस्थित होकर इलाज एवं परामर्श की सेवाएं उपलब्ध कराया जा रहा है.

इस कार्यक्रम में जिले के समस्त मेडिकल ऑफिसर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधिकारी ,ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक अपनी अहम भूमिका अदा कर रहे हैं क्योंकि महासमुंद जिला में स्थित अधिकांश स्वास्थ्य केंद्र दूर दराज में स्थित है जिसे ध्यान में रखते हुए यह कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है अब यह बात पुरानी हो गई कि शहरी क्षेत्र में टेलीमेडिसीन की सुविधा उपलब्ध होता था. इस कार्यक्रम में गैर संचारी रोग जैसे शुगर, उच्च रक्तचाप, कैंसर की स्क्रीनिंग पर विशेष फोकस किया जा रहा है महासमुन्द जिले में दिनाँक 8 जून तक 5966 मरीजो का इलाज एवम् परामर्श टेलीमेडिसीन के द्वारा किया जा चुका है जो कि दिए गए लक्ष्य का 118 प्रतिशत है।इस कार्यक्रम का मॉनिटरिंग एनसीडी जिला नोडल अधिकारी डॉक्टर अनिरुद्ध कसार, प्रभारी सलाहकार राहुल कुमार, सेक्रेटियल असिस्टेंट प्रशांत कुमार द्वारा किया जा रहा है स्वास्थ्य विभाग आम नागरिकों से अपील करता है कि नजदीक के हेल्थ वेलनेस सेंटर में उपस्थित होकर इस सेवा का लाभ प्राप्त करें. उपरोक्त जानकारी स्वास्थ्य विभाग की मीडिया प्रभारी टी आर धृतलहरे के द्वारा दिया गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें