महासमुंद : भारत सरकार के कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय क... - CG Sandesh

महासमुंद : भारत सरकार के कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय के सचिव अग्रवाल ने कलेक्टर एवं सीईओ को बेस्ट प्लानिंग अवार्ड सौंपा

महासमुंद : भारत सरकार के कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय के सचिव राजेश अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ प्रदेश के महासमुंद जिले को डिस्ट्रिक्ट स्किल डेवलपमेंट प्लानिंग के लिए सर्टिफिकेट ऑफ एक्सिलेंस अवार्ड से नवाजा गया।

इस दौरान कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान एवं राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर भी उपस्थित थे। कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस. आलोक ने नई दिल्ली में आयोजित समारोह में यह अवार्ड प्राप्त किया।

कौशल विकास विभाग के सहायक संचालक श्री अशोक साहू ने बताया कि भारत शासन द्वारा संचालित संकल्प परियोजना अंतर्गत कुशल भारत सशक्त भारत जिला कौशल विकास योजना पुरस्कार 2020-21 के बेस्ट प्लानिंग के लिए यह अवार्ड दिया गया। बतादें कि इस अवार्ड के लिए पूरे भारत मे अंडर 30 जिलों में छत्तीसगढ़ से केवल महासमुंद एवं दंतेवाड़ा जिले का नाम चयनित हुआ था। चयनित होने के उपरांत इन दोनों जिलों द्वारा प्रेजेंटेशन दिया गया जिसके उपरांत यह अवार्ड दिया गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें