महासमुंद : धान के समर्थन मूल्य में फिर 100 रुपये बढ़े, मोदी स... - CG Sandesh

महासमुंद : धान के समर्थन मूल्य में फिर 100 रुपये बढ़े, मोदी सरकार कर रही किसान हितकारी निर्णय - कामता पटेल

हेमन्त वैष्णव, महासमुंद : जिला भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा महासमुंद के जिला अध्यक्ष कामता पटेल ने छत्तीसगढ़ की मुख्य फसल धान के समर्थन मूल्य में सौ रुपये की वृद्धि करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके मंत्रिमंडल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि भाजपा की केंद्र सरकार किसानों के हित में काम कर रही है। अब छत्तीसगढ़ सहित देश के किसानों को सामान्य धान का प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य सौ रुपये बढ़ाकर मोदी जी ने मोटे धान किस्म में 2040 एवं पतले धान किस्म में 2060 रुपए प्रति कुंटल कर दिया है। इस फैसले का सर्वाधिक फायदा हमारे किसान भाइयों को मिलेगा। प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का अभिनंदन है।

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा महासमुंद के जिला अध्यक्ष कामता पटेल ने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार देश के किसानों की समृद्धि के लिए अभूतपूर्व कदम उठा रही है। देश के किसानों को सम्मान मिल रहा है। निधि मिल रही है। जबकि तथाकथित न्याय का नगाड़ा बजाने वाली कांग्रेस और उसकी राज्य सरकार किसानों को तीन साल से ठग रही है। किसानों को हर साल बढ़ रहे समर्थन मूल्य को जोड़कर प्रति क्विंटल 2500 से अतिरिक्त राशि देने की मांग भाजपा लगातार करती रही है और आज धान के समर्थन मूल्य में भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा की गई सौ रुपये की वृद्धि पर राज्य सरकार से यह मांग हम दोहरा रहे हैं कि भूपेश बघेल बिना किसी बहानेबाजी के किसान को वर्ष 2019 से आज तक हुई समर्थन मूल्य वृद्धि की अंतर की राशि 2500 के अतिरिक्त जोड़कर एकमुश्त भुगतान करें। जब कांग्रेस प्रति क्विंटल 2500 देने का वादा करके सत्ता में आई है तो वह हर साल होने वाली समर्थन मूल्य वृद्धि की रकम जोड़कर क्यों नहीं दे रही।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें