CG : बोरवेल वाहन की चपेट में आये बाइक सवार दो लोग, एक की पेट... - CG Sandesh

CG : बोरवेल वाहन की चपेट में आये बाइक सवार दो लोग, एक की पेट फटने से मौत, दूसरा गंभीर

जांजगीर चांपा। राष्ट्रीय राजमार्ग 49 पर नवापारा गांव के पास एक बोरवेल वाहन की चपेट में आकर मोटर मैकेनिक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची जांजगीर पुलिस ने दुर्घटनकारित बोरवेल वाहन को जब्त कर लिया है, दुर्घटना के बाद ड्राइवर वाहन छोडकर फरार हो गया है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

जांजगीर थाना क्षेत्र के लछनपुर निवासी मोटर मैकेनिक नरसिंह गोंड ( 32) और उसका हेल्पर रोहित यादव( 21) साल 9 जून की शाम अपने काम से जा रहे थे। वे नेशनल हाइवे 49 पर बोरवेल मशीन लोड ट्रक के पास पास चल रहे थे। इसी दौरान उन्होंने ओवर टेक करने का प्रयास किया और बोरवेल लोड ट्रक नवापारा की ओर जाने के लिया मुड़ा जिसकी वजह से बाइक सीधे बोरवेल लोड ट्रक में जाकर फंस गई, बाइक में सवार नरसिंह गोंड और रोहित यादव ट्रक में फंस कर काफी दूर तक घसीटते चले गए। घटना में नरसिंह का पेट फट गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रोहित यादव की कमर व पैर की हड्डी टूट गई, इसके साथ ही शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोट आई।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। इस बीच किसी ने पुलिस की डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम के आरक्षक और चालक हितेश यादव ने मौके की गंभीरता को देखते हुए संजीवनी 108 को बुलाया और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।वहीं युवक के शव को जिला हास्पिटल के मर्चुरी भेजा गया। घटना के बाद बोरवेल लोड ट्रक का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाकारित ट्रक को कब्जे में ले लिया है और चालक के खिलाफ भादवि 304 ए के तहत अपराध दर्ज कर ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें