CG : पति ने लाठी से पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या, फिर जहर खाक... - CG Sandesh

CG : पति ने लाठी से पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या, फिर जहर खाकर कर ली आत्महत्या

कोरबा। कोरबा में एक युवक ने लाठी से पीट-पीट कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी जहर खा लिया। पति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, लेकिन उसने भी दम तोड़ दिया। घटना का कारण स्पष्ट नहीं है। हालांकि अंदेशा जताया जा रहा है कि घरेलू विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया है। मामला पाली थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, ग्राम जेमरा बगदरा निवासी पंचराम बुधवार रात नशे की हालत में अपने घर पहुंचा और पत्नी महेत्तरीन बाई (45) से विवाद करने लगा। दोनों के बीच बात इतनी बढ़ी की पंचराम ने लाठी से महेत्तरीन बाई पर हमला कर दिया। उसे इतनी बुरी तरह से पीटा कि मौके पर ही महिला की मौत हो गई। अगले दिन जब पंचराम को होश आया तो उसने भी जहर खा लिया।

इसके बाद पंचराम की हालत भी बिगड़नी लगी। इस बीच सुबह पड़ोसी दे पंचराम तो तड़पता देखा तो परिजनों को सूचना दी। इसके बाद उसका बड़ा भाई संतराम घर पहुंचा और पुलिस को सूचना देने के बाद पंचराम को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गया। यहां उपचार के दौरान कुछ देर बाद पंचराम ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि पत्नी की हत्या के बाद पंचराम ने जहर खाया था। मामले की जांच कर रहे हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें