महासमुंद : गांव में घुसा खूंखार तेंदुआ, 5 बकरियों का किया शि... - CG Sandesh

महासमुंद : गांव में घुसा खूंखार तेंदुआ, 5 बकरियों का किया शिकार, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट

महासमुंद। तेंदुए ने घर के ब्यार में बंधे 5 बकरियों पर हमला कर दिया। बकरियों की मौत हो गई। तेंदुआ बकमा निवासी वसीम रजा के घर के ब्यार में पहुंचा था। घटना देर रात करीब 2 बजे के आसपास की बताई जा रही है। संभावना जताई जा रही है कि तेंदुए गांव से लगे जंगल से गांव की ओर से जा पहुंचा है।

घटना बागबाहरा वन परिक्षेत्र के बकमा गांव की है। हादसे की सूचना पर वन विभाग की टीम गांव पहुंची। पंचनामा कर मुआवजा की कार्रवाई की जाएगी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम आसपास के गांव कोटरीपानी, मनबाय, टोंगोपानी सहित अन्य गांवों में मुनादी करा रही है। तेंदुए को देखते हुए अलर्ट रहने और वन विभाग को सूचित करने की अपील की गई है। बागबाहरा रेंजर विकास चंद्राकर ने मामले की पुष्टि की है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें