महासमुंद : प्री.बी.एड. एवं प्री.डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा हेतु सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त
कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने परीक्षा के सुचारू एवं निर्विघ्न संचालन के लिए विभिन्न परीक्षा केन्द्रों के लिए सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किए है। इनमें भू अभिलेख शाखा के सहायक अधीक्षक लवन कुमार मंडन को प्रथम पाली में 08 एवं द्वितीय पाली में 06 परीक्षा केन्द्रों के लिए, कोडार नहर जल संसाधन उपसंभाग के अनुविभागीय अधिकारी पीयूष देवांगन को प्रथम पाली में एवं द्वितीय पाली में 10-10 परीक्षा केन्द्रों के लिए तथा अतिरिक्त तहसीलदार युवराज सिंह कुर्रे को प्रथम पाली में 12 केन्द्र एवं द्वितीय पाली में 05 केन्द्र के लिए सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार प्रवेश पत्र तथा उत्तरशीट में दिए गए फोटो एवं हस्ताक्षर के सूक्ष्म मिलान हेतु 03 सदस्यीय उड़नदस्ता दल का गठन किया गया है। इनमें तहसीलदार श्री प्रेमूलाल साहू, सहायक मत्स्य अधिकारी अतुल सिन्हा एवं राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के सहायक कार्यक्रम समन्वयक श्री डी.एन. जांगड़े तथा नायब तहसीलदार श्री सूरज बंछोर, ग्रामोद्योग के सहायक संचालक डमरूधर पटेल एवं राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के सहायक कार्यक्रम समन्वयक श्री कमल नारायण चन्द्राकर को को प्रथम पाली में 10-10 एवं द्वितीय पाली में 07-07 परीक्षा केन्द्रों के लिए उड़नदस्ता नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा बागबाहरा विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी के.के. वर्मा, वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी बागबाहरा एच.आर. देवांगन एवं सहायक बागबाहरा विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी नितिन लहरें को प्रथम पाली में 10 परीक्षा केन्द्रों तथा नायब तहसीलदार पटेवा क्षीर सागरनाथ बघेल, जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार धृतलहरे एवं आई.सी.पी.एस. जिला महिला एवं बाल विकास खेमराज चैधरी को द्वितीय पाली में 10 परीक्षा केन्द्रों के लिए उड़नदस्ता नियुक्त किया गया है।