महासमुंद : प्री.बी.एड. तथा प्री.डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा 12 ... - CG Sandesh

महासमुंद : प्री.बी.एड. तथा प्री.डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा 12 जून को

गोपनीय सामग्री पहुंचाने के लिए परिवहन अधिकारी, पर्यवेक्षक नियुक्त

महासमुंद : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा प्री.बी.एड. तथा प्री.डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा रविवार 12 जून 2022 को दो पालियों में आयोजित की गई है। प्रथम पाली में प्री.बी.एड. प्रवेश परीक्षा पूर्वाह्न 10ः00 बजे से दोपहर 12ः15 बजे तक एवं द्वितीय पाली में प्री.डी.एल.एड. की प्रवेश परीक्षा अपराह्न 02ः00 बजे से शाम 04ः15 बजे तक होगी।
कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने परीक्षा के सुचारू एवं निर्विघ्न संचालन के लिए विभिन्न परीक्षा केन्द्रों तक प्रथम एवं द्वितीय पाली में गोपनीय सामग्री पहुंचाने के लिए परिवहन अधिकारी, पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। इनमें परीक्षा केन्द्र 2301 के लिए ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग के सहायक अभियंता, 2302 के लिए जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी, 2303 के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखंड महासमुंद, 2304 के लिए जिला पंजीयक राजस्व, 2305 के लिए कृषि विभाग के उप संचालक, 2306 के लिए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सहायक संचालक, 2307 के लिए लोक निर्माण विभाग उप संभाग महासमुंद, 2308 के लिए जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता, 2309 के लिए मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यपालन अभियंता एवं 2310 के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के सहायक अभियंता को परिवहन अधिकारी नियुक्त किया है।

इसी प्रकार परीक्षा केन्द्र 2311 के लिए पशुचिकित्सा सेवाएं के उप संचालक, 2312 के लिए उप वन मंडल अधिकारी महासमुंद, 2313 के लिए प्रभारी खनिज अधिकारी महामसुंद, 2314 के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी महासमुंद, 2315 के लिए श्रम पदाधिकारी महामसुंद, 2316 के लिए छ.ग. गृह निर्माण मंडल हाउसिंग बोर्ड संभाग महासमुंद के सहायक अभियंता, 2317 के लिए जिला महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी, 2318 के लिए सहायक जिला आबकारी अधिकारी एवं परीक्षा केन्द्र 2319 के लिए जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद को गोपनीय सामग्री पहुंचाने का दायित्व सौंपा गया है।

इसके अलावा परीक्षा केन्द्र 2320 के लिए आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त, 2321 के लिए प्रभारी जिला खाद्य अधिकारी, 2322 के लिए जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी, 2323 के लिए जनपद पंचायत महासमुंद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, 2324 के लिए ग्रामीण यांत्रिकी सेवा उपसंभाग बागबाहरा के सहायक अभियंता, 2325 के लिए परिक्षेत्र अधिकारी (वन) बागबाहरा, 2326 के लिए जनपद पंचायत बागबाहरा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, 2327 के लिए तहसीलदार बागबाहरा, परीक्षा केन्द्र 2328 के लिए जल संसाधन उपसंभाग बागबाहरा के अनुविभागीय अधिकारी, 2329 के लिए जल संसाधन उप संभाग क्रमांक 01 महासमुंद के अनुविभागीय अधिकारी एवं परीक्षा केन्द्र 2330 के लिए तहसीलदार पिथौरा को परिवहन अधिकारी, पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। परिवहन अधिकारी, पर्यवेक्षक ओ.के. रिपोर्ट नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्रवण कुमार टंडन को सौपेंगे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें